'अंतर्द्वंद्व'

'अंतर्द्वंद्व'

आज फिर दोनों तरफ़ बरसात हो रही हैं... एक आसमान से और एक मेरे भीतर कहीं किसी कोने में...! बरसती बूँदों की टिप्-टिप् ध्वनि मानों मेरे अंतर्मन की अनकही व्यथा के शोर को मुझ तक पहुँचने से रोकना चाहती हैं किन्तु ये नहीं जानती 'कुछ बरसात और कुछ दर्द बिना आवाज़ ही कानों को चुभते रहते हैं...! कोई अन्य ध्वनि इनकी चीखती ख़ामोशियों को न रोक पाती हैं और न ही उद्वेलित हृदय में धैर्य का संचार कर सकती हैं...!'

हाँ, आज फिर आसमानी बादल के साथ कुछ टूट रहा है... मेरा मन और हृदय में संजोए कुछ अधूरे ख़्वाब...! ऐ काश! अंतर्मन के इस बिखराव की भी कोई आवाज़ होती...! काश! कि टूटते ख़्वाबों का भी उपचार संभव होता और अवसाद के स्थान पर फिर एक उन्मुक्त हँसी खोज लेती अपना ठिकाना हृदय के रिक्त पड़े उस एक कोने में...! हाँ, काश कि बचपन की वह निश्चल, स्वतंत्र मुस्कुराहट घर कर लेती अधीर अधरों पर पुनः एक बार... और मुस्कुरा उठती 'मधु' आँखें फिर नए सपनों को सजाकर...!

सर्वाधिकार सुरक्षित...

द्वारा :-
श्रीमती माधुरी मिश्रा 'मधु'
20/09/21

Comments

  1. अत्यंत संवेदनशील एवं भावपूर्ण 💕👌👌👌💐💐🙏🏼

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद प्रिय दीप्ति जी...🌹🙏💐

      Delete
    2. अति सुंदर भावपूर्ण 💐💐💐

      Delete
    3. बहुत-बहुत धन्यवाद आपका आदरणीया सरोज जी।☺🙏💐

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कहानी (1) :- 'घरौंदा'

वक्त बदलेगा...🌹

कोशिश