प्रभु प्रार्थना... 🙏🌹🙏
'प्रभु प्रार्थना...' 🙏🌹🙏
पाषण हृदय वाला मानव भी देखो आज घबराया है!
"मास्क जरूरी, दो गज की दूरी" चारों ओर है यहीं नारा,
सकल ज्ञान संसार का देखो अतिसूक्ष्म विषाणु से हारा!
रोगग्रस्त अपनों को लें परिजन भटक रहें दवाखानों में,
जमापूँजी देने को तत्पर नहीं रिक्त पलंग अस्पतालों में!
पुस्तकों में पढ़ी कथाओं-सी... महामारी भीषण आई है,
अंतिम यात्रा की दुखद विदाई न रुदन न शोक-रुलाई है!
हर रिश्तेदार विवश बैठा और पड़ोसी सभी गुमसुम से है,
आँखों में नमी संग भय है व्याप्त...हाय! कैसे दुर्दिन ये है!
क्षति शरीर की और प्राणों की दिन प्रतिदिन हो रही यहाँ,
पर नेताओं के चुनावी रैली... भाषणबाजी में कमी कहाँ!
कैसी विडंबना आई प्रभु! अब तुम्हीं तारो हे 'मधु' मुरारी,
रोग, समय का चक्र सहित... हर विपदा तुमसे प्रभु हारी!
हर विपदा तुमसे प्रभु हारी... ।।2।।
श्रीमती माधुरी मिश्रा 'मधु'
18/04/21
Comments
Post a Comment